Wednesday, June 11, 2014

साझा क्षेत्र संस्‍कृति और पर्यटन मंत्रालय

संस्‍कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय ने साझा क्षेत्रों की पहचान की 
पर्यटन और संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येस्‍सो नाइक ने आज यहां पर्यटन मंत्रालय और संस्‍कृति मंत्रालय के वरि‍ष्‍ठ अधि‍कारि‍यों की बैठक की अध्‍यक्षता की‍ तथा संभावि‍त साझा क्षेत्रों के बारे में चर्चा की। बैठक को संबोधि‍त करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि‍ मौजूदा परि‍योजनाओं में समन्‍वय के मुद्दे की पहचान की जानी चाहि‍ए और दोनों मंत्रालयों को ऐसी नई परि‍योजनाएं हाथ में लेनी चाहि‍ए जि‍से साझा कर सके। उन्‍होंने नि‍र्देश देते हुए कहा कि‍ प्रधानमंत्री के पास मंत्रालय की प्रस्‍तुति‍ के समय साझा क्षेत्रों का उल्‍लेख कि‍या जाना चाहि‍ए। श्री नाइक ने वि‍शेष रूप से भारत महोत्‍सव/रोड शो, पुरातात्‍वि‍क धरोहरों और वि‍रासत स्‍थलों से संबंधि‍त परि‍योजनाएं, स्‍वच्‍छ भारत अभि‍यान और प्रचार तथा ब्रांड भारत की छवि‍ बनाने आदि‍ के बारे में चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों मंत्रालयों के अधि‍कारि‍यों द्वारा कई साझा क्षेत्रों की पहचान की गई। ‍ 
भारत जब तक इतिहास को, जीता था भारत था | 'इंडिया' बन, इतिहास भूलने
व बिगाड़ने की; पतन की राह चलने लगा | आओ, मिलकर इसे बनायें; - तिलक
मोदी का एजेंडा है विकास अर्थात न्यूनतम मंत्रिमंडल से अधिकतम परिणाम का संकल्प।
 मीडिया विकल्प बने; पत्रकारिता में आधुनिक विचार, लघु आकार -सम्पूर्ण समाचार -युद।

No comments:

Post a Comment

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है | इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे |
ब्लॉग लेखन के इच्छुक, टिप्पणी में स्पष्ट कहें तथा ई मेल बतायें। धन्यवाद -तिलक संपादक, 9911111611, 7531949051.