Monday, June 30, 2014

आठ महत्वपूर्ण उद्योगों का सूचकांक

 (आधारः 2004-05=100), मई 2014 
आठ मुख्य उद्योगों का सूचकांक (आधारः 2004-05=100), का सारांश अनुबंध में दिया गया है।
    आठ मुख्‍य उद्योगों (आधार: 2004-05 =100) के सूचकांक का संयुक्‍त महत्‍व औद्योगिक उत्‍पादन के सूचकांक में 37.90% है।  मई 2014 में आठ मुख्‍य उद्योगों का संयुक्‍त सूचकांक 168.7% है जो मई 2014 की तुलना में 2.3% अधिक है। अप्रैल-मई, 2014-15 के मध्य इसमें संचयी व़ृद्धि 3.3% रही।
कोयला
मई 2013 की तुलना में मई 2014 में कोयला उत्‍पादन (महत्‍व 4.38%) 5.5% बढ़ गया। अप्रैल- मई 2014-15 के मध्य इसका संचयी सूचकांक गत समान अवधि की तुलना में 4.4% बढ़ गया।
क्रूड तेल
मई 2014 की तुलना में मई 2014 में क्रूड तेल उत्‍पादन (महत्‍व 5.22%) 0.3% कम हो गया। अप्रैल- मई 2014-15 के मध्य इसका संचयी सूचकांक गत समान अवधि की तुलना में 0.2% कम हो गया।
प्राकृतिक गैस
मई 2013 की तुलना में मई 2014 में प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन (महत्‍व 1.71%) 2.2% कम हो गया। अप्रैल-मई 2014-15 के मध्य इसका संचयी सूचकांक गत समान अवधि की तुलना में 5.0% कम हो गया।
पेट्रोलियम शोधन उत्‍पाद (0.93% क्रूड उत्पादन)
मई 2013 की तुलना में मई 2014 में पेट्रोलियम शोधन उत्‍पादन (महत्‍व 5.94%) 2.3% कम हो गया। अप्रैल-मई 2014-15 के मध्य इसका संचयी सूचकांक गत समान अवधि की तुलना में 2.2% कम हो गया।
उर्वरक
मई 2013 की तुलना में 2014 में उर्वरक का उत्‍पादन (महत्‍व 1.25%) 17.6% बढ़ गया। हालांकि अप्रैल-मई 2014-15 के मध्य इसकी संचयी वृद्धि गत समान अवधि की तुलना में 14.5% रही।
इस्‍पात (अलॉय और नॉन अलॉय) मई 2013 की तुलना में मई 2014 में इस्‍पात का उत्‍पादन (महत्‍व 6.68%) 2.0% कम हो गया। अप्रैल-मई 2014-15 के मध्य इसकी संचयी वृद्धि गत समान अवधि की तुलना में 0.3% रही।
सीमेंट
मई 2013 की तुलना में मई 2014 में सीमेंट का उत्‍पादन (महत्‍व 2.41%) 8.7% बढ़ गया। किन्तु अप्रैल-मई 2014-15 के मध्य इसकी संचयी वृद्धि पिछली समान अवधि की तुलना में 7.7% रही।
विद्युत
मई 2013 की तुलना में मई 2014 में विद्युत का उत्‍पादन (महत्‍व 10.32%) 6.3 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-मई 2014-15 के दौरान इसकी संचयी वृद्धि पिछली समान अवधि की तुलना में 8.7% रही।
टिप्‍पणी – आंकड़े अनंतिम हैं। कोयलाक्रूड तेलप्राकृतिक गैसरिफाइनरी उत्‍पादोंइस्‍पात और सीमेंट के संबंध में गत वर्ष के समकक्ष माह के लिए प्राप्‍त संशोधित आंकड़ों के आधार पर संशोधन किया गया है।
मोदी का एजेंडा है विकास अर्थात न्यूनतम मंत्रिमंडल से अधिकतम परिणाम का संकल्प।
बने मीडिया विकल्प; पत्रकारिता में आधुनिक विचार, लघु आकार -सम्पूर्ण समाचार -युद।

No comments:

Post a Comment

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है | इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे |
ब्लॉग लेखन के इच्छुक, टिप्पणी में स्पष्ट कहें तथा ई मेल बतायें। धन्यवाद -तिलक संपादक, 9911111611, 7531949051.